घोर कलयुग ! मां पर आ गया जवान बेटे का दिल, हरकतों से परेशान होकर महिला पहुंची पुलिस के पास

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले से मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक जवान बेटे का…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले से मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक जवान बेटे का दिल अपनी मां पर आ गया। हद तो तब हुई जब मां के लिए बेटे का यह प्यार छेड़खानी और जबरदस्ती तक पहुंच गया। अंत में बेटे की शर्मनाक हरकतों से परेशान होकर मां पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच ने जुट गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह हैरान कर देने वाला मामला बुलन्दशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर 29 साल की पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी शादी 58 साल के एक शख्स से हुई थी। उसके पति ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उससे शादी की थी। पहली शादी से उस शख्स का एक बेटा भी था, जिसका नाम रिजवान था।

पीड़िता ने बताया कि 5 महीने पहले ही उसके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद वह मुस्लिम रीति-रिवाज के हिसाब हद तो तब हो गई जब मां के लिए बेटे का यह प्यार छेड़खानी और जबरदस्ती तक पहुंच गया। आखिर में बेटे की शर्मनाक हरकतों से परेशान होकर मां पुलिस के पास पहुंच गई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने कहा कि इद्दत के दौरान उसका सौतेला बेटा रिजवान उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके साथ ही उसने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। इद्दत पूरी होने के बाद भी रिजवान की यह शर्मनाक हरकतें और छेड़छाड़ का सिलसिला जारी रहा।

इस दौरान पीड़िता ने सौतेले बेटे को कई बार- कई तरीकों से समझाया भी, लेकिन वह बिल्कुल नहीं समझा और अंत में रिजवान की करतूतों से परेशान होकर पीड़िता बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद पहुंची। यहां उसने पुलिस में सौतेले बेटे के खिलाफ शिकायत दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस ने काफी हद तक महिला के आरोपों को सही पाया। इसके बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की।

इस मामले की जांच कर रहे डीएसपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सौतेले बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर थाना जहांगीराबाद में दर्ज की गई है। पीड़िता और उसके पति की उम्र में बड़ा फासला था। पिछले दिनों पीड़िता के पति का निधन हो गया। पीड़िता पर उसका सौतेला बेटा बुरी नजर रखता था और छेड़छाड़ करता था। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।