उत्तराखंड में कई जगह माइनस में पहुंचा पारा, येलो अलर्ट किया गया जारी, सूखी ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

उत्तराखंड के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीत लहर चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों तक…

n6964418761768018408062812b974374f7b8ec795b013bd9c67adebea095c98d7a5753f496cd5f2f6a5ea2

उत्तराखंड के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीत लहर चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क और ठंडा रहने का अनुमान लगाया है।

इन 6 दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखाई देगा मसूरी में तापमान -1 तक गिर गया है।
इस सप्ताह हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी एवं देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।


मौसम विभाग का कहना है की मौसम भले शुष्क है लेकिन सुबह शाम की सूखी ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वही देहरादून समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया।


शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य ने 3.5 अधिक 22.8, न्यूनतम तापमान सामान्य ने 2 कम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


पंतनगर का तापमान 19.4 और 2.5, मुक्तेश्वर का तापमान 14.5 और 1.0, नई टिहरी का तापमान 14.6 और 0.2, मसूरी का तापमान 15.3 और 3.9, खटीमा का तापमान 17 और 4.0, पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अन्य शहरों के जैसे ही दून में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह के समय कुहासा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave a Reply