मैदानों में कोहरे और ठंडी हवाओं से गिरने लगा तापमान, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वही मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ठंडी हवाओं के चलने से…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वही मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिरने लगा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। मानसून विदाई के बाद भले प्रदेश भर में बारिश न हुई हो।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाओं के भी चलने तापमान में असर देखने को मिलेगा।