अल्मोड़ा में टीचिंग लाइन में करियर बनाने वालों के लिए अच्छा मौका है। होली एंजिल पब्लिक स्कूल ने PGT स्तर पर फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषय के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार जिन उम्मीदवारों की इन विषयों में पकड़ मजबूत है और पढ़ाने का अनुभव है, वे अपने बायोडाटा के साथ आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना रिज्यूमे स्कूल की ईमेल आईडी [email protected] पर भेजना होगा।
भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यदिवसों में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी से व्हाट्सएप नंबर 7055302931 पर संपर्क कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज और अनुभव से जुड़ी जानकारी साफ-साफ साझा करें, ताकि चयन प्रक्रिया में आसानी हो सके।
