शादी से पहले सौ बार बात की, बाद में कर दी हत्या, राजा रघुवंशी मर्डर केस में पत्नी सोनम और प्रेमी राज की साजिश का खुलासा

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस ने एक और खुलासा करते हुए बताया कि राजा की पत्नी…

n66903456917503132192920e632742039c88e8a5b078152d8d62d7a5bde80662dafdd806c6e6cbd6f8d4bb

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस ने एक और खुलासा करते हुए बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने शादी से पहले एक शख्स से सौ से ज्यादा बार बात की थी। बाद में जांच में साफ हो गया कि यह शख्स और कोई नहीं बल्कि उसका प्रेमी राज कुशवाह था। जिसने खुद को संजय वर्मा के नाम से छुपा रखा था।

पुलिस ने बताया कि शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत चलती रही। पुलिस को पहले संजय वर्मा नाम के शख्स की तलाश थी। लेकिन जब मोबाइल ट्रैक नहीं हो पाया तो इंदौर में जांच बढ़ाई गई। फिर खुलासा हुआ कि यह नाम नकली है और इसके पीछे राज कुशवाह ही है। जिसने राजा की हत्या की साजिश तैयार की थी।

इस केस में सोनम समेत पांच लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि राजा की हत्या करने की कोशिश तीन बार की गई। पहली बार गुवाहाटी में। फिर नोंग्रियाट और तीसरी बार वेइसाडोंग वॉटरफॉल के पास। लेकिन तीनों बार नाकाम रहे। इसके बाद आखिरकार तेईस मई को उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या हत्या के पीछे कोई पैसों से जुड़ा मकसद भी था। क्या किसी को राजा की मौत से फायदा मिलना था। इस बात का पता लगाने के लिए एस आई टी की टीम इंदौर पहुंची है। जहां कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।