अल्मोड़ा नन्दा देवी महोत्सव में स्कूली बच्चों की झांकियों ने बिखेरा रंग

अल्मोड़ा। माँ नन्दा-सुनन्दा की जयकारों के साथ रविवार को नगरभर में उत्साह, उमंग और संस्कृति का संगम देखने को मिला। नन्दा देवी महोत्सव के तहत…

Screenshot 2025 0828 143036 1


अल्मोड़ा। माँ नन्दा-सुनन्दा की जयकारों के साथ रविवार को नगरभर में उत्साह, उमंग और संस्कृति का संगम देखने को मिला।


नन्दा देवी महोत्सव के तहत आयोजित स्कूली बच्चों की झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे शहर का माहौल भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया।

गुरुवार को भव्य झांकियों के साथ नगर में निकली शोभायात्रा जब राजा आनंद सिंह बालिका इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से गुज़री तो नगरवासी तालियों और जयकारों के साथ बच्चों का स्वागत करते नज़र आए।


माँ नन्दा देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर जब विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तो वहां मौजूद हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे। हर प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और पूरा वातावरण नन्दामय हो गया।


संयुक्त रूप से हुआ शुभारंभ


कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम महापौर अजय वर्मा, अध्यक्ष कुमाऊँ मण्डल एक्स पैरामिलिट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर सोसायटी मनोहर सिंह नेगी, पार्षदगण एवं मेला समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।
इन स्कूलों के बच्चे थे शामिल
साईं कॉन्वेंट जूनियर हाईस्कूल
माँ अम्बे इंस्टीट्यूट
स्प्रिंग डेल्स स्कूल
जीजीआईसी अल्मोड़ा
अल्मोड़ा इंटर कॉलेज
महर्षि विद्या मंदिर
राजा आनंद सिंह बालिका इंटर कॉलेज
रैमजे इंटर कॉलेज
महिला पॉलिटेक्निक
विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज
ग्रीन फील्ड स्कूल
ग्रेस पब्लिक स्कूल
पाइनबुड स्कूल
बोधी ट्री स्कूल
आर्य कन्या इंटर कॉलेज
एडम्स इंटर कॉलेज
मिनर्वा रेस स्कूल
जीईसी अल्मोड़ा
होली एंजल पब्लिक स्कूल
सरस्वती शिशु मंदिर
विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा
निर्णायक मंडल में मोहन जोशी, नीरज सिंह बिष्ट और हर्ष टम्टा मौजूद रहे, जिन्होंने विभिन्न विद्यालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा,
सचिव मनोज सनवाल,मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी,मेला सह संयोजक: रवि गोयल, व्यवस्थापक अनूप साह,मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, संयोजक अमित साह मोनू, अमरनाथ सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा, हितेश वर्मा, सह संयोजक पार्षद अभिषेक जोशी, मनोज भंडारी मंटू, धन सिंह मेहता, जीवन नाथ वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, अन्य व्यवस्थापक हरीश भंडारी, जगत तिवारी, आशीष बिष्ट, दया कृष्ण परगाई, नमन बिष्ट, पंकज परगाई, आदित्य बिष्ट, गोविंद मेहरा आदि मौजूद थे।