सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदा कोरोना(corona virus) का संदिग्‍ध मरीज, मौत (death)

डेस्क, 19 मार्च 2020कोरोना वायरस (corona virus) के एक संदिग्ध मरीज ने दिल्ली सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान (death) दे दी।…

डेस्क, 19 मार्च 2020
कोरोना वायरस (corona virus) के एक संदिग्ध मरीज ने दिल्ली सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान (death)
दे दी। मृतक आस्ट्रेलिया, सिडनी से लौटा था। कोरोना (corona virus) के संदिग्ध लक्षण होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

घटना बीते बुधवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि मरीज पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले का का एक रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) डिफेंडर आर्य ने कहा कि वह मरीज बुधवार को ही सिडनी से एयर इंडिया की उड़ान से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा और सिर में दर्द होने की शिकायत की। जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही मिनट बात उसने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी (death)।

इधर अस्पताल की ओर से मृतक कोरोना वायरस (corona virus) का मरीज था या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की गई है चिकित्सकों का कहना है कि मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।