सुनील नारायण का ‘फिरकी’ का जादू कायम, T20 क्रिकेट में पूरे किए अपने 550 विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर सुनील नारायण ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मुंबई के खिलाफ़ अपना…

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर सुनील नारायण ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मुंबई के खिलाफ़ अपना एकलौता शिकार ईशान किशन(40) को आउट करते के साथ ही एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने T20 क्रिकेट में अपने 550 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वो T20 क्रिकेट में 550 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़:

  1. ड्वेन ब्रावो – 625 विकेट
  2. राशिद खान – 574 विकेट
  3. सुनील नारायण – 550 विकेट
  4. इमरान ताहिर – 502 विकेट
  5. शाकिब अल हसन – 486 विकेट

नारायण का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन:

  • 12 मैचों में 15 विकेट
  • इकॉनमी रेट: 6.64
  • 461 रन, औसत: 38.42
  • स्ट्राइक रेट: 182.94
  • 3 अर्धशतक, 1 शतक

सुनील नारायण आईपीएल 2024 में बल्ले और गेंद, दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने गेंद से जहां विकेट चटकाए हैं, वहीं बल्ले से भी उन्होंने अहम योगदान दिया है।