अल्मोड़ा,2 अप्रैल 2026
जिला पंचायत अल्मोड़ा के सभागार में गुरुवार 2 अप्रैल को जनपद स्तर पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर हुई बैठक में सर्वसम्मति से लमगड़ा विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील जोशी को प्रधान संगठन का नया जिलाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में से प्रधान संगठन के चुनावों पर चर्चा करते हुए ये बात सामने आई कि जनपद के 11 में से 8 विकासखंडों में पूर्व में ही ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो चुका है। बैठक में ताकुला से सुनील बाराकोटी, लमगड़ा से सुनील जोशी, धौलादेवी से सुरेश भट्ट, भैंसियाछाना से रविन्द्र सिंह चम्याल और,भिकियासैंण से दीपक सिंह के प्रतिनिधि के रूप मेंर नन्दन सिंह फर्त्याल शामिल रहे।
चुनाव कार्यक्रम संयोजकों के समक्ष उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने एक राय होकर लमगड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील जोशी को प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष चुन लिया। इस मौके पर जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी।
पूरी चुनाव प्रक्रिया पूर्व ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष राजेन्द्र बेलवाल की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश सचिव गोपाल तिवारी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट डिम्पल ने किया। इस अवसर पर उज्यौला, अनरियाकोट, सैकुड़ा, गोलना करड़िया, सत्यों, भटखोला ग्राम सभाओं सहित कई ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान,ग्राम प्रधान संगठन लमगड़ा के मीडिया प्रभारी मुकेश सिंह बिष्ट, पूरन रौतेला,राजेंद्र बेलवाल और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


