रानीखेत महाविद्यालय के छात्र अनुज व हितेश का नॉर्थ ज़ोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन

अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का करेंगे नेतृत्व रानीखेत। नगर सहित पूरे क्षेत्र की प्रतिभाएँ लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से…

Screenshot 2026 0108 212603

अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का करेंगे नेतृत्व

रानीखेत। नगर सहित पूरे क्षेत्र की प्रतिभाएँ लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।

वहीं उभरती हुई प्रतिभाओं की भी कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उन्हें तराशने और उचित प्रशिक्षण प्रदान करने की।

बीते दिनों क्षेत्र के ऐरोड़ गांव कए पाँच छात्रों के उत्तराखंड अंडर-19 राज्य स्तरीय हॉकी टीम में चयन के बाद अब नगर के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।


नजदीकी ऐरोड़ गांव निवासी और राजकीय महाविद्यालय के दो छात्र अनुज बिष्ट एवं हितेश मेहरा का चयन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता की नॉर्थ ज़ोन टीम के लिए हुआ है।

उधर उनके इस चयन से महाविद्यालय, नगर और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। महाविद्यालय शारीरिक शिक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रुचि साह ने बताया कि दोनों छात्र का चयन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता की नॉर्थ ज़ोन टीम के लिए हुआ है और वे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।


खिलाड़ियों की सफलता पर पूर्व विधायक करन माहरा, क्षेपस शोभा मेहरा, पूर्व हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, एड. हरीश मनराल, धीरज वर्मा व हेमंत बिष्ट सहित खेल प्रेमियों व शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि यदि स्थानीय प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।
बाक्स
इससे पूर्व विभिन्न हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर एरोड का नाम रोशन करने वालो में गौरव मेहरा, योगेश मेहरा, आदित्य मेहरा, हर्षित मेहरा, गोकुल मेहरा, सौरव मेहरा, नवनीत मेहरा, पारस नेगी, दिक्षांत मेहरा, ईशांत मेहरा, करण नेगी, नैतिक मेहरा व निकिता मेहरा आदि खिलाड़ी का नाम शामिल है।

Leave a Reply