एडवेंचर टूर में विभिन्न साहसिक गतिविधियों से रूबरू हुए पीएमश्री जीआईसी हवालबाग के विद्यार्थी

अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के विद्यार्थियों का एडवेंचर टूर शीतलाखेत गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन एवं रैपलिंग…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM


अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के विद्यार्थियों का एडवेंचर टूर शीतलाखेत गया।


इस दौरान विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन एवं रैपलिंग आदि का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि इन गतिविधियों को कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों को साहसिक कार्य के लिए प्रेरित करना एवं प्राकृतिक वातावरण में चुनौतीपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न जीवन कौशलों का विकास करना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


भ्रमण दल में संजय पांडे, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, योगिता तिवारी, एवं रेखा आर्या सम्मलित थे।