जूनियर हाईस्कूल बागपाली की छात्रा नेहा का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन

प्रत्येक वर्ष कक्षा 8 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए रास्ट्रीय स्तर पर NMMSS छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस बार यह परीक्षा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

प्रत्येक वर्ष कक्षा 8 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए रास्ट्रीय स्तर पर NMMSS छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस बार यह परीक्षा 16 दिसम्बर को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली से नेहा का चयन हुआ है।
चयनित छात्रा को कक्षा 9 से 12 तक चार साल तक प्रत्येक माह पंद्रह सौ रुपये मिलेंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूरन लाल ने बताया कि विद्यालय से हर वर्ष रास्ट्रीय या राज्य स्तर की परीक्षाओं में बच्चे चयनित होते रहते हैं।
इस बार भी राज्य स्तर की परीक्षा में दो बच्चों एवं राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा में एक छात्रा का चयन हुआ है। निरन्तर विद्यालय के बेहत्तर प्रदर्शन से समस्त अभिभावकों में खुशी है। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ आर्थिक लाभ का भी फायदा उठा रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों व अभिभावकों में प्रशन्नता व्यक्त की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272