राम मंदिर में सफाई करने वाली छात्रा का हुआ गैंगरेप, रेप करके सड़क पर फेंका

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बार फिर से रेप की खबर सामने आ रही है। BA की छात्रा ने तीन युवकों पर उसके साथ…

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बार फिर से रेप की खबर सामने आ रही है। BA की छात्रा ने तीन युवकों पर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि तीन लड़कों ने उसका अपहरण किया और फिर उसको बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दौरान युवक अपना लोकेशन बदल रहे थे। आरोपियों ने रेप करने के बाद छात्रा को जान से मारने की धमकी दी है।

20 वर्षीय पीड़िता राम जन्मभूमि परिसर में सफाई करती है। उसके साथ 16 अगस्त को यह घटना हुई। 2 सितंबर को उसने 9 आरोपियों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार रात तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

एक आरोपी ने आज यानी शुक्रवार को सरेंडर के लिए कोर्ट में एप्लिकेशन दी है। FIR में लड़की ने बताया है कि सहादतगंज के रहने वाले वंश चौधरी को वह पिछले 4 साल से जानती है। 16 अगस्त को वंश ने मुझे घूमने चलने के बहाने धोखे से बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया।

छात्रा ने कहा कि वह लोग उसको अंगूरीबाग के गोकुल गेस्ट हाउस में ले गए और सबने बारी-बारी से उसके साथ संबंध बनाये। विरोध करने पर धमकी दी कि जान से मार देंगे। जिसके बाद वह लोग धमकाकर उसे गैराज बनवीरपुर ले गए।

वहाँ वंश ने उसका रेप किया और बाकि के उसके दोस्त छेड़खानी कर रहे थे। वंश चौधरी और शिवा उसे लेकर विनय के घर गए। वहां विनय के साथ छोड़ दिया। 18 अगस्त की सुबह फिर सड़क पर छोड़कर भाग गए।

वहीं लड़की ने आगे बताते हुए कहा कि इसके बाद वह काम पर वापस लौट आई लेकिन इन लोगों ने फिर उसे बंधक बना दिया है और 22, 23 और 24 अगस्त तक अपने पास रखा। सभी ने मिलकर दरिंदगी की। पीड़ित लड़की के तहरीर पर कैंट थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने 7 नामजद और 2 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी वंश चौधरी अपने दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।