राज्य लोक सेवा आयोग ने इस वर्ष 3040 पदों पर अफसरों की निकाली भर्तियां , 3595 के रिजल्ट तैयार

राज्य लोक सेवा आयोग ने इस वर्ष अभी तक 3040 पदों पर अफसरों की भर्तियां की है। जबकि 3595 के रिजल्ट तैयार हो रहें है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

राज्य लोक सेवा आयोग ने इस वर्ष अभी तक 3040 पदों पर अफसरों की भर्तियां की है। जबकि 3595 के रिजल्ट तैयार हो रहें है। धामी सरकार ने कहा कि राज्य में जहां 22 वर्ष में 6869 अफसर भर्ती हुए है तो वही उन्होंने एक साल में ही इनकी संख्या 6635 पर पहुंचा दी है।

पहले आयोग वर्षभर में मुश्किल से आठ से दस परीक्षाएं कर 500 से 1000 अफसरों की भर्ती करा पाता था, लेकिन सरकार ने दावा किया है कि एक साल के कार्यकाल में इसकी रफ्तार पांच से 6 गुना बढ़ गई। आयोग ने वर्षभर में 30 परीक्षाएं आयोजित कर 6000 से अधिक अफसरों को भर्ती करने का रिकॉर्ड हासिल किया है। जिसमें भर्ती पीसीएस , वन आरक्षी , समीक्षा अधिकारी के साथ ही अन्य के परिणाम भी शामिल है। इसके साथ ही अनेकों विभागो से प्राप्त नई भर्ती के अधियाचन के तहत 5000 से अधिक पदो पर मई 2024 तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इस वर्ष अभी तक करीब 293 पदो कर रिक्ति के सापेक्ष 250 पदो पर पदोन्नति के डीपीसी पूरी की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड विकास की रफ्तार में अभी युवा प्रदेश है। युवाओं को रोजगार देना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। युवाओं की भर्ती लाने में तेजी ला दी है। अब पांच से 6 गुना अधिक अफसर भर्ती हो रहें है। राज्य में सख्त नकलरोधी कानून लागू होने के बाद युवाओं को समय पर पारदर्शिता के साथ रोजगार मिल रहा है। आगे भी रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाएगी।