जीआईसी चौमूधार में हुई भाषण प्रतियोगिता, खुशी भंडारी को मिला प्रथम स्थान

प्लस एप्रोच फाउंडेशन, के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, चौमूधार में वक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत “जंगल हमारे हैं-हमको ही बचाने हैं”…

Screenshot 2026 02 13 10 50 04 89 7352322957d4404136654ef4adb64504

प्लस एप्रोच फाउंडेशन, के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, चौमूधार में वक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत “जंगल हमारे हैं-हमको ही बचाने हैं” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार कुमारी खुशी भण्डारी कक्षा –11अ, , द्वितीय पुरुस्कार कु. गुंजन बिष्ट तथा तृतीय पुरस्कार कु. दीपांशी जोशी ने प्राप्त किया।


मालूम हो कि ग्रामीण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास ,अभिव्यक्ति की क्षमता बढानें हेतु प्लस एप्रोच फाउंडेशन के मार्गदर्शक अल्मोङा में पले बढ़े और गेल के मुख्य प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त डाक्टर आशुतोष कर्नाटक के मार्गदर्शन में पिछले चार सालों से वक्ता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं।


वक्ता कार्यक्रम के विजेताओं को प्लस एप्रोच फाउंडेशन के नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और अपने विचार रखने का अवसर दिया जाता है।

राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार के पूर्व वर्षो में आयोजित वक्ता कार्यक्रम के विजेता और उपविजेता क्रमश: अंकित बिष्ट और अनामिका बिष्ट को यह अवसर मिला है।


इस बार के वक्ता कार्यक्रम में विद्यालय राइका चौमुधार के 18 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार के प्रधानाचार्य प्रशान्त लोहनी,अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता तारा सिंह परिहार, जंगल के दोस्त समिति के मीडिया सलाहकार नरेंद्र सिंह और स्वास्थ्य उपकेन्द्र सूरी के फार्मेसी अधिकारी गजेंद्र पाठक तथा विद्यालय के गुरूजन आशा नयाल, मनोज आर्या आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूजा जांगी द्वारा किया गया।

Leave a Reply