फैन्स की मांग पर पहलगाम हमले पर दी थी प्रतिक्रिया, अब सोनू निगम के खिलाफ दर्ज हो गई FIR, जाने पूरा मामला

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम फिर से विवादों में आ गए हैं। बेंगलुरु के एक ईस्ट प्वाइंट कॉलेज के लाइफ कंसर्ट के दौरान उनकी…

n66276901217462443329581a26210ecc3db47b878b5f66fd9094bcb5d3bf2ab9bc8b80d1443786342d4952

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम फिर से विवादों में आ गए हैं। बेंगलुरु के एक ईस्ट प्वाइंट कॉलेज के लाइफ कंसर्ट के दौरान उनकी एक टिप्पणी ने सभी को हैरान कर दिया और इस बात को लेकर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर दी गई।

एक दर्शक द्वारा कन्नड़ गीत गाने के अनुरोध पर गायक की प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया को लेकर स्थानीय संगठन ने मुद्दा बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान एक प्रशंसक ने उनसे कन्नड़ गाना गाने के लिए कहा जिससे सोनू निगम ने अपमानजनक तरीके से लिया और मंच से ही उसके लिए कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि उसे दशक के जन्म से भी पहले से कन्नड गा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला इसी रवैया के कारण हुआ है।
इस टिप्पणी के बाद स्थानीय संगठन और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने गायक पर और संवेदनशील होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गंभीर आतंकवादी हमले की तुलना प्रशंसकों की मांग से करना बेहद ही गलत है और दुखदाई भी है।


सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 352(1), 352(2) और 353 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। ये धाराएं सार्वजनिक अपमान और अशांति भड़काने के प्रयासों से निपटती हैं। इस घटना के बाद ईस्ट प्वाइंट कॉलेज भी सवालों के घेरे में आ गया है।

स्थानीय संगठनों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है और कार्यक्रम में इस तरह के बयानों की अनुमति देने के लिए जवाबदेही की मांग की है।


इस विवाद के भी सोनू निगम ने भी अपना पक्ष रखा है उन्होंने कहा कि उनका इरादा भारतीय संस्कृति का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और कन्नड़ संगीत से उनका पुराना रिश्ता है।


उन्होंने कहा, “मैं जब भी कर्नाटक आता हूं, मुझे घर जैसा महसूस होता है।” सोनू ने यह भी बताया कि वह विदेश में कम से कम एक कन्नड़ गाना जरूर गाते हैं।

सोनू निगम ने ‘मुगारू माले’, ‘मिलना’ और ‘गलिप्ता’ जैसी कन्नड़ फिल्मों में अपनी आवाज दी है, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। उनका मानना ​​है कि यह बयान तात्कालिक प्रतिक्रिया थी तथा उनके विचारों का सही प्रतिबिंब नहीं था।