सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार भुवन जोशी को मातृ शोक

× अल्मोड़ा: सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार भुवन जोशी की माता मुन्नी जोशी पत्नी दामोदर जोशी का निधन हो गया है। वह करीब 80 वर्ष की…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार भुवन जोशी की माता मुन्नी जोशी पत्नी दामोदर जोशी का निधन हो गया है। वह करीब 80 वर्ष की थी पिछले कुछ समय से वृद्धाजनित परेशानियों से जूझ रही थी।
शनिवार की सांय 6:40 बजे उन्होंने अपने निवास माला तेकुड़ा‌ में अंतिम सांस ली।
उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 7:30 बजे उनके निवास स्थान तेकुड़ा माला से सोमेश्वर घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
भुवन जोशी की माता के निधन पर सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और पत्रकारों ने गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
उत्तरा न्यूज भी इस हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता है और दिवंगत आत्मा और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।