केदारनाथ धाम में बर्फबारी ने मौसम को किया सक्रिय, 7 जिलों में अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने फिर करवट ली है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बीती रात से लगातार बर्फबारी जारी…

1200 675 26396647 thumbnail 16x9 pic 18 aspera

उत्तराखंड में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने फिर करवट ली है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बीती रात से लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र एक बार फिर बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है। हाल ही में जिन रास्तों से बर्फ हटाई गई थी, वे फिर से पूरी तरह ढक गए हैं और मंदिर परिसर भी बर्फ में लिपट गया है। लगातार हो रही बर्फबारी से यात्रा तैयारियों पर असर पड़ा है और मजदूरों की कड़ी मेहनत पर मौसम ने फिर से पानी फेर दिया है, जिससे व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की चुनौती सामने आ गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बीकेटीसी के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि धाम में बीती शाम से बर्फबारी जारी है। जिन स्थानों से बर्फ हटाई गई थी, वहां फिर से जम गई है, जिससे व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से तैयार करना मुश्किल हो गया है। यदि समय रहते तैयारियां पूरी नहीं हुईं, तो तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि धाम में तैनात जवान न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं, बल्कि बर्फ हटाने के काम में भी जुटे हैं। माइनस तापमान में काम करना कठिन है, लेकिन जवान पूरे हौसले और निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। मौसम साफ होते ही व्यवस्थाओं को तेजी से दुरुस्त कर यात्रा सुचारू रूप से संचालित की जाएगी।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। 3300 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा की झोंकेदार हवाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि 22 अप्रैल को वृष लग्न में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply