अगर आपका स्मार्टफोन गुम हो जाए तो झटपट करें ये काम वरना खाली हो सकता है आपका अकाउंट

आजकल सभी के पास स्मार्टफोन है हर कोई स्मार्टफोन का अधीन हो चुका है ऐसे में अगर हमारा फोन हमारे आसपास ना दिखे तो घबराहट…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

आजकल सभी के पास स्मार्टफोन है हर कोई स्मार्टफोन का अधीन हो चुका है ऐसे में अगर हमारा फोन हमारे आसपास ना दिखे तो घबराहट होती है। फोन को कॉल करने या किसी को मैसेज करने के साथ-साथ और भी कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यही वजह है कि हम में से ज्यादातर लोग अपने फोन पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में कभी गलती से हमारा फोन खो जाए या फिर चोरी हो जाए तो जान सूख जाती है। हम आज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए।ये वो चीजें हैं जिन्हें आपको फोन खोने या चोरी होने पर तुरंत करनी चाहिए..

फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये काम

आपको बता दें कि CEIR एक आधिकारिक वेबसाइट है जिसे Department of Telecommunications ने लॉन्च किया है। इस वेबसाइट का काम ही स्मार्टफोन्स की चोरी और उसकी वजह से डेटा की चोरी को कम करना है। इस वेबसाइट पर जाकर आप अपने खोए हुए फोन को एक फॉर्म भरकर रिपोर्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट करने के लिए आपको पहले एक एफआईआर (FIR) दर्ज करानी होगी। कुल मिलाकर बात इतनी है कि फोन के खो जाने पर सबसे पहले फोन को ब्लॉक करवाएं।

डेटा के साथ करें ऐसा
फोन को ब्लॉक करने के बाद रिमोटली, डेटा को इरेज कर दें। अगर आप एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो www.google.com/android/find पर जाएं और अपनी गूगल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें। यहां आपको फोन डिटेल्स और लोकेशन भेजी जाएगी। अब ‘सेट अप सेक्योर’ के ऑप्शन को सिलेक्ट करें और फिर अपना डेटा इरेज कर दें। iPhone यूजर्स ये काम www.icloud.com/find/ पर जाकर, ऐप्पल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करके कर सकते हैं।

ब्लॉक करें अपना सिम कार्ड


ये दोनों काम करने के बाद अब एक और काम करना जरूरी है और वो है सिम कार्ड को ब्लॉक करना। अपने फोन के सिम कार्ड को ब्लॉक करने के लिए आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के पास जाना होगा। ये काम करने के लिए जरूरी है कि आपने जो एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है, उसकी एक कॉपी आप अपने साथ लेकर जाएं। इसकी मदद से ऑपरेटर से कहकर फोन के सिम कार्ड को ब्लॉक करवा दें।