सावन के सोमवार के पावन पर्व पर देश भर में सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। सुबह से ही मंदिरों में लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। हर कोई कलश लेकर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे लगा रहा है और भगवान शिव को जलाभिषेक भी कर रहा है।
ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ शिव मंदिर में पूजा की। उन्होंने भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की। उधर श्रीनगर के कटकेश्वर महादेव मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
जलाभिषेक के लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की और भगवान शिव से अपने कष्टों के निवारण की प्रार्थना की।
देहरादून के धर्मपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी सुबह से शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाई और भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिव नाम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आराघर स्थित पंचायती मंदिर में भी शिवभक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से जलाभिषेक किया।
मंदिर समिति की ओर से विशेष पूजा का आयोजन किया गया। सावन का यह पावन पर्व शिवभक्ति की भावना को और गहरा कर देता है। हर सोमवार को लोग व्रत रखकर शिवालयों में जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं।
