5000 किलोमीटर दूर बैठकर डॉक्टर ने रचा इतिहास, शंघाई में बैठे सर्जन ने मुंबई के अस्पताल में की रोबोटिक सर्जरी

मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती मरीज की 5000 किलोमीटर दूर शंघाई के सर्जन ने एक सफल ऑपरेशन किया जिसके बाद उसने इतिहास…

n695136488176711717198334d1187368e705b8f5d17aa35fdc18f88633388b679ae4422f595f160ec3693e

मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती मरीज की 5000 किलोमीटर दूर शंघाई के सर्जन ने एक सफल ऑपरेशन किया जिसके बाद उसने इतिहास रच दिया। यह भारत की पहली क्रॉस बॉर्डर रिमोट रोबोटिक सर्जरी है जिसे डॉ. टीबी युवराजा चीन के शंघाई शहर से किया।


केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी मिलने के बाद यह भारत में तौमाई रिमोट रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का पहला सीमा-पार उपचार के लिये प्रयोग किया गया।


मुंबई में दो मरीजों पर रेडिकल प्रोस्टेटेक्टॉमी और पार्शियल नेफ्रेक्टॉमी जैसी जटिल यूरोलॉजिकल सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं। इन सर्जरी को पूरी तरह रोबोटिक तकनीक के द्वारा तौमाई सिस्टम वर्तमान में एकमात्र ऐसा रोबोटिक प्लेटफॉर्म है, जिसे टेली-सर्जरी के लिए यूएस एफडीए द्वारा अध्ययन की मंजूरी प्राप्त है।

अभी तक 4,100 से अधिक रोबोटिक सर्जरी करने वाले डॉ. युवराजा ने इस उपलब्धि को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्रांतिकारी बताया।


अस्पताल के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ संतोष शेट्टी का कहना है कि अंतर महाद्वीपीय रिमोट सर्जरी करने वाला कोकिलाबेन हॉस्पिटल भारत का पहला ऐसा संस्थान बन गया है।


इस सफलता के बाद मुंबई और शंघाई के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी विशेषज्ञों और इंजीनियरिंग टीमों का सामूहिक सहयोग रहा। इससे देश में टेलीसर्जरी के नए युग की शुरुआत करने के साथ ही भविष्य में वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा भी तय करेगा।

Leave a Reply