चांदी में लगातार उछाल के बाद आई तेज गिरावट, दाम 3000 रुपये से ज्यादा लुढ़के; क्या अब खरीदारी करें?

आज 7 जनवरी को चांदी और सोने के दाम में अचानक गिरावट आई हैं। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी के भाव में करीब 3,000…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आज 7 जनवरी को चांदी और सोने के दाम में अचानक गिरावट आई हैं। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी के भाव में करीब 3,000 रुपए प्रति किलो की कमी देखी गई।

एमसीएक्स में सुबह 10:30 बजे चांदी का भाव 2,55,045 रूपये प्रति किलो था। अब तक चांदी का सबसे नीचा 2,54,070 रुपए रहा है। सोने में भी गिरावट रही। 10 ग्राम सोने का भाव 1,38,238 रुपए था। सोने का अब तक का सबसे ऊंचा भाव 1,39,140 रुपए और सबसे नीचा 1,38,027 रुपए रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि नए निवेशकों को अभी चांदी में निवेश नहीं करना चाहिए। उनका मानना है कि बाजार जब स्थिर हो जाए, तभी म्यूचुअल फंड एसआईपी के माध्यम निवेश करना सुरक्षित रहेगा। सिल्वर ईटीएफ की तुलना में म्यूचुअल फंड एसआईपी ज्यादा भरोसेमंद विकल्प है। भविष्य में चांदी का बेस प्राइस करीब 1,50,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकता है।