कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव कल से होगा शुरू,तैयारियां पूरी

अल्मोड़ा, 29 अप्रैल 2025देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् में इस वर्ष भी श्री पीठम् स्थापना महोत्सव आयोजित हो रहा है।…

अल्मोड़ा, 29 अप्रैल 2025
देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् में इस वर्ष भी श्री पीठम् स्थापना महोत्सव आयोजित हो रहा है। यह आयोजन बाबा कल्याण दास महाराज के संरक्षण में संपन्न हो रहा है।

यह जानकारी देते हुए आश्रम के महंत कपिलेश्वरानंद बाबा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ विक्रम संवत् 2082, वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया,30 अप्रैल 2025 को होगा। श्रीपीठम् में देव्यार्चन, श्री महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, श्री विष्णु मंदिर में देवार्चन एवं सायंकालीन प्रवचन सत्र का आयोजन किया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
Shri Peetham Sthapana Mahotsav to Begin Tomorrow at Kalyanika Himalaya Devsthanam Preparations Complete 1

बाबा कल्याण दास ने बताया कि 4 मई से 10 मई 2025 तक हर दिन सुबह 10:30 से अपराह्न 2:00 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। भागवत कथा रामभद्राचार्य जी के कृपापात्र पं० मनोज कृष्ण जोशी द्वारा सुनाई जाएगी।

बाबा कल्याण दास ने कहा कि इस मौके पर देश विदेश से हजारों भक्तों के आने की संभावना है और इसे देखते हुए अमरकंटक आश्रम से 30 रसो​इए आने जाने वाले भक्तों की भोजन व्यवस्था संभालेगे। कहा कि कोशिश की जाएंगी कि बाहर से आने वाले सभी भक्तों के लिए आवास की बेहतर व्यवस्था हो। महोत्सव का समापन 12 मई 2025 को वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन होगा।

बाबा कल्याण दास नेने बताया कि इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में धर्म ध्वजा पूजन, कलश यात्रा, माँ राजराजेश्वरी का अभिषेक, कन्या पूजन और बाबा कल्याण दास महाराज द्वारा अरदास, आशीर्वचन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।


इस आयोजन में देश के मूर्धन्य विद्वान दैनिक रुद्राभिषेक, श्रीविद्योपासना, चण्डीपाठ एवं हवन आदि अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। बाबा कल्याण दास ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि सपरिवार उपस्थित होकर दिव्य आयोजन के सहभागी बनकर पुण्यलाभ प्राप्त करे।