सेबों में कलर करता हुआ नजर आया दुकानदार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो , देखिए

वर्तमान समय में खानपान की चीजों में मिलावट एक गंभीर समस्या है। आज के समय में बिना मिलावट के तो कुछ है ही नही। वही…

वर्तमान समय में खानपान की चीजों में मिलावट एक गंभीर समस्या है। आज के समय में बिना मिलावट के तो कुछ है ही नही। वही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार सेब पर लाल रंग करता नजर आ रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह वीडियो देखकर लोगों के मन में फलों और सब्जियों की शुद्धता को लेकर चिंता होने लगी है। वायरल वीडियो का विवरण वीडियो में दिखाया गया है कि एक दुकानदार बेरंग सेब को लाल रंग घुले पानी में डुबोकर ब्रश की मदद से रंग रहा है। यह दृश्य देखकर साफ पता चलता है कि ये सेब प्राकृतिक रूप से लाल नहीं हैं, बल्कि उन्हें अधिक आकर्षक दिखाने के लिए रंगा जा रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Tiwari__Saab नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “यह स्थिति है मार्केट की। किसी पर विश्वास करने लायक नहीं है। बाजार से फल खरीदते हैं, तो देख कर खरीदिए। किस तरह से कलर कर रहा है, आप देख सकते हैं। इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहें हैं। देखिए यह वीडियो