धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

रिपोर्ट। मैडी कोरंगा डा0 भीमराव अंबेडकर ने दिया एकता व भाईचारे का संविधान। शेर राम नेता ऽ अंबेटकर जयन्ती पर ग्रामीणों ने की बढचढकर भागीदारी…

रिपोर्ट। मैडी कोरंगा डा0 भीमराव अंबेडकर ने दिया एकता व भाईचारे का संविधान। शेर राम नेता
ऽ अंबेटकर जयन्ती पर ग्रामीणों ने की बढचढकर भागीदारी

शान्तिपुरी। डा0 भीमराव अंबेडकर ने दिया एकता व भाईचारे का संविधान। यह बात शान्तिपुरी न02 ग्राम प्रधान कार्यालय में बाबा भीमराव अम्बेडकर की 128वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी शेर राम नेता ने कही। कहा कि भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर ने सिर्फ संविधान ही नही दिया बल्कि देश के लोगो को एकता के सुत्र में बॉधने का काम किया। इस दौरान उन्होने विस्तार से डा0 अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि दलित होकर समाजिक कुष्ठा सहते हुऐ भी देश में हित में एकसमान संविधान की रचना करना उनकी महानता प्रर्दशित करता है। पूर्व काग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा कि डा0 अम्बेडकर मजबुत इरादे व दुरदर्शी व्यक्तित्व के स्वामी थे। वही जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने कहा कि डा0 भीमराव अम्बेटकर ने देश के लोगो को एक धागे रूपी माला में पिरोने का ऐतिहासिक संविधान दिया। हमें उनके दिखाये हुऐ रास्ते पर चलना चाहिए। पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष उसिन राजेन्द्र शर्मा ने डा0 अम्बेडकर को महान व्यक्तित्व, ज्ञानी, दुरदर्शी व सभी को साथ मिलाकर चलकर देश को एकजुट करने वाला व्यक्तित्व बताया। वहीत तेजू बिष्ट ने कहा कि जिस तरह से उन्होने देशहितकारी संविधान लिखकर देशवासियों को एकता के बंधन में बॉधा वह अद्भूत है। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने डा0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूलमालाये चलाकर श्रदासुमन अर्पित किये। इस दौरान भाजपा नेता तारा सिह कोरंगा, नारायण कोरंगा, कै0 देवेन्द्र कोरंगा, आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बिशन सिह कोरंगा ने किया।
इस दौरान पूर्व काग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिह बिष्ट, जिपंस विनोद कोरंगा, तारा सिह कोरंगा, दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, उपप्रधान कुंदन दानू, तेजू बिष्ट, बिशन कोरंगा, ऑगनबाडी कार्यकर्ती गीता चंद, दीपा आनंद जोशी, इंदर राम,बच्ची सिह धामी, नारायण कोरंगा,चंचल रौतेला, रवीना जोशी, भगत कोरंगा, मानसी बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
shantipuri n02 me dr bheemraw ambetkar ko yad karte gramin
फोटो। शान्तिपुरी में डा0 अंबेडकर की जयंती पर श्रदासुमन अर्पित करते अतिथिगण