पालिका सभासद अमित साह ने उठाई नगर में सीवेज की मांग,नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष को दिया ज्ञापन

sewage in the city

अल्मोड़ा। नगर पालिका के सभासद अमित साह मोनू ने नगर में सीवर लाइन की व्यवस्था करने की मांग को लेकर अल्मोड़ा दौरे पर आए पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश हरबोला को ज्ञापन दिया.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में केवल एक चरण में सीवर का कार्य हुआ जो कई वर्षों से बंद चल रहा है इसके अभाव में नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द ही नगर में सीवर लाइन का कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

उनके साथ ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन भट्ट,उपाध्यक्ष दर्शन रावत, हेम कनवाल,पियूष कुमार, कृष्ण बहादुर आदि मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1