देहरादून के कई इलाकों में चार दिनों से नही हो रही जल आपूर्ति, पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं लोग

हाल ही में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए पेयजल योजनाओं की वजह से चार दिनों से पानी की किल्लत काफी हो गई है। इससे लगभग…

हाल ही में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए पेयजल योजनाओं की वजह से चार दिनों से पानी की किल्लत काफी हो गई है। इससे लगभग 2 लाख देहरादून के निवासियों को बिना पानी के रहना पड़ रहा है और लोग बूंद बूंद को तरस रहे हैं।

पानी की कमी के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर काम चला रहे हैं। सोमवार मंगलवार की मध्य रात को बादल फटने के बाद अतिवृष्टि हो गई थी जिसकी वजह से बांदल नदी से आने वाली पाइपलाइन केसरवाला के समीप बह गई थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके साथ ही बांदल नदी के स्रोत में मलबा भरने से वह चोक हो गया था। इससे शहर के करीब 15 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति होती है।


इसी के साथ 10000-10000 घरों को पानी देने वाली शिखर फॉल और ग्लोगी फाल की पाइपलाइन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। छोटे-छोटे इलाकों में कार्लीगाड और केलाघाट स्रोत से आने वाली पाइपलाइन को भी क्षति पहुंची है।

हालांकि जल संस्थान के अभियंताओं ने अभी योजनाओं के मरम्मत के लिए चरित्र रूप से कार्य शुरू कर दिया था लेकिन भारी छाती होने के कारण अभी तक सफलता नहीं मिली मुख्य शहर में आपूर्ति देने के लिए बीजापुर कैनाल से आने वाले पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है इसके साथ ही लोअर रायपुर के लिए केसर वाला नदी से आने वाली पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है

बताया जा रहा है कि जल्द ही बांदल, शिखर और ग्लोगी फाल की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।
नदी और स्रोतों के पेयजल आपूर्ति ठीक होने पर जल संस्थान लोगों को पानी के टैंकर भेजकर आपूर्ति दे रहा है। शुक्रवार को करीब 300 टैंकर दिलाराम, झंडा बाजार, कालीदास रोड, इंदिरा विहार, पलटन बाजार, चकराता रोड, इसी रोड, ओल्ड डालनवाला, बकरालवाला भेजे गए।


इसके अलावा 200 से अधिक टैंकर मालसी, दून विहार, नयागांव, आर्य नगर, साकेत कालोनी, डीएल रोड, पुरुकुल, चंद्रोटी, हाथीबड़कला, शहंशाही, पुराना राजपुर, डाकपट्टी, जाखन, बाडीगार्ड, अनारवाला, सिनोला, किरसाली, धोरण, कालागांव, वीर गब्बर सिंह बस्ती, बारीघाट, बामण गांव, खालागांव, भगवंतपुर, सलान गांव, उतड़ी गांव, कोल्हूखेत आदि में भेजे गए।
प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकर से पेयजल आपूर्ति दी जा रही है।

बांदल नदी से आने वाली पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य चल रहा है। सभी क्षतिग्रस्त स्रोत व पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य जारी है। शीघ्र सभी जगह आपूर्ति शुरू होगी।