इस कंपनी की एफडी पर सीनियर सिटीजन को एफडी पर मिल रहा 8.85% ब्याज

सीनियर सिटीजनस के लिए एफडी आज भी निवेशको के लिए पंसदीदा च्वाइस बनी हुई है। लेकिन पिछले कुछ सालों से बैंको के ब्याज दरों में…

सीनियर सिटीजनस के लिए एफडी आज भी निवेशको के लिए पंसदीदा च्वाइस बनी हुई है। लेकिन पिछले कुछ सालों से बैंको के ब्याज दरों में कमी आई है। निजी क्षेत्र की कंपनी बजाज फाइनेंस ने सीनियर सिटीजनस के लिए चुनिंदा श्रेणियों में ब्याज दरों में 60 बेसिस प्‍वॉइंट तक की बढ़ोतरी की है और इससे उन्हें 8.85% वार्षिक ब्याज तक मिल रहा है।


बजाज फाइनेंस के अनुसार बजाज फाइनेंस की हाइएस्‍ट रेटिंग वाली एफडी स्‍कीम निवेशकों को एक सुरक्षित, हाई-यील्ड और स्थिर विकल्प प्रदान करती है।देश के सबसे बड़े फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप में से एक बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपने ज्यादातर अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 से 35 महीने की अवधि की एफडी के लिए ब्याज दरों में 60 आधार अंक तक और 18 से 24 महीने की अवधि की एफडी के लिए 40 आधार अंक तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई दरें 3 अप्रैल, 2024 से प्रभावी हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


वही गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 25 से 35 महीने की अवधि की एफडी के लिए ब्याज दरों में 45 आधार अंक, 18 और 22 महीने की अवधि की एफडी के लिए 40 आधार अंकों, 30 और 33 महीने की अवधि की एफडी के लिए 35 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की गई है।
कंपनी के अनुसार यह कदम मौजूदा बाजार परिस्थितियों में बचत करने वालों के लिए स्थिर और बेहतर रिटर्न पाने का एक बेहतरीन मौका है।


सीनियर सिटीजन को 42 महीने की अवधि की एफडी के लिए डिजिटल बुकिंग के जरिए 8.85% तक की एफडी दरे दी जा रही है। वही नॉन सीनियर सिटीजन 8.60% तक की ब्याज दरों पर भी एफडी का लाभ ले सकते हैं।


बजाज फाइनेंस के हेड- फिक्स्ड डिपॉजिट एंड इन्‍वेस्‍टमेंट, सचिन सिक्का ने प्रेस को जारी बयान कहा कि लाखों डिपॉजिटर्स ने बजाज ब्रांड पर अपना भरोसा जताया है। सिक्का ने आग कहा कि 31 मार्च, 2024 तक बजाज फाइनेंस की कस्टमर फ्रेंचाइजी लगभग 83.64 MM थी। कहा कि कंपनी 31 मार्च, 2024 तक 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की डिपॉजिट बुक के साथ देश की सबसे बड़ी डिपॉजिट लेने वाली एनबीएफसी (NBFC) के रूप में उभरी है। 31 दिसंबर, 2023 तक इसके ऐप प्लेटफॉर्म पर 49.19 मिलियन नेट यूजर्स थे। डाटा.आईओ (data.io) रिपोर्ट के अनुसार, बजाज फिनसर्व ऐप भारत में प्लेस्टोर पर फाइनेंशियल डोमेन में चौथा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है।