देखिए कैसा था दहशत फैलाने वालों का चेहरा,पहलगाम हमले के आतंकियों के स्केच जारी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, इसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, इसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में 28 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है।इसी बीच आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 27 पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकियों का इसके जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसी होने यह स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तलहा के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर मारने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगलों में छुप गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि आतंकियों के पास AK-47 राइफल्स थे जिसे उन्होंने फायरिंग की। इसके साथ ही दो आतंकी पश्तो भाषा में बात कर रहे थे। इन आतंकियों के पहलगाम पहुंचने के रास्ते का भी पता चल गया है।

सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अभी तक की जांच में यह पता चला है कि यह आतंकी करीब दो हफ्ते पहले से भारतीय सीमा में दाखिल थे फिर वह राजौरी से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे।


आतंकियों के स्केच को इलाके में बड़े पैमाने पर प्रसारित किया जा रहा है ताकि आतंकियों की पहचान जल्द से जल्द हो सके और स्थानीय लोग इसमें मदद कर सके। जांच एजेंटीयों ने अब इन संदेशों के ठिकानों और संपर्कों को ढूंढने में लगी हुई है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है।


खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम अटैक में दो विदेशी और दो लोकल आतंकी शामिल थे। सूत्रों ने कहा कि पहलगाम हमले का मास्टर माइंड सैफुल्लाह खालिद है। वह पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से आतंकी गतिविधियों को ऑपरेट करता है। उसकी लोकेशन रावलकोट बताई गई है।


सैफुल्लाह ने एक महीने पहले हमले की चेतावनी भी दी थी। इसका 2019 का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में सैफुल्लाह ने कहा था कि कश्मीर का मसला ठंडा नहीं होने देना है।