अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी स्कॉर्पियो, दो लोग गंभीर रूप से घायल

दीपावली की रात बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून से नरेंद्रनगर जा रही एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। घटना रानीपोखरी नरेंद्रनगर बाईपास मार्ग पर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दीपावली की रात बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून से नरेंद्रनगर जा रही एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। घटना रानीपोखरी नरेंद्रनगर बाईपास मार्ग पर घटित हुई। स्कॉर्पियो खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दीपावली की रात करीब 3:30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो रानीपोखरी नरेंद्रनगर बाईपास मार्ग पर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर स्कॉर्पियो में फंसे ड्राइवर और एक उसके साथी को बाहर निकाला। दोनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि घटना क्यों और कैसे हुई इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान विवेक उनियाल और श्वेतांग उनियाल निवासी नरेंद्रनगर के रूप में हुई है। गनीमत रही कि कंट्रोल रूम को सही समय पर सूचना मिल गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी है।