सत्या नडेला और सुंदर पिचाई छूटे पीछे, अब दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की CEO बनीं जयश्री उल्लाल

email image link कई वर्षों तक वैश्विक टेक इंडस्ट्री में जब भी भारतीय मूल के सबसे अमीर CEO की बात होती थी तो इसमें सबसे…

कई वर्षों तक वैश्विक टेक इंडस्ट्री में जब भी भारतीय मूल के सबसे अमीर CEO की बात होती थी तो इसमें सबसे ऊपर माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई का नाम लिया जाता था, लेकिन अब इसमें किसी और का नाम शामिल हो गया है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने इस रेस में एक नया और ऐतिहासिक नाम शामिल किया है। अरिस्टा नेटवर्क्स के अध्यक्ष और CEO जयश्री उल्लाल।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Hurun की ताज़ा रिपोर्ट की माने तो जयश्री उल्लाल 50,170 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन बन चुकी है। यह आंकड़ा उन्हें न केवल सत्या नडेला और सुंदर पिचाई से आगे ले जाता है, बल्कि उन्हें दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की प्रोफेशनल CEO भी साबित करता है। यदि तुलना की जाए तो सत्या नडेला की संपत्ति करीब 9,770 करोड़ रुपये और सुन्दर पिचाई की लगभग 5,810 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस अंतर ने सिलिकॉन वैली में भी सबका ध्यान खींचा है।

बता दें कि जयश्री उल्लाल 2008 से अरिस्टा नेटवर्क्स का नेतृत्व कर रही हैं। क्लाउड नेटवर्किंग और हाई-परफॉर्मेंस डेटा सेंटर्स के क्षेत्र में यह कंपनी आज एक ग्लोबल लीडर के रूप जानी जा रही है। Forbes के अनुसार 2024 में अरिस्टा नेटवर्क्स का सालाना राजस्व करीब 7 बिलियन डॉलर रहा, जो बीते वर्षों की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की मजबूत बढ़त है। कंपनी की इस सफलता में उल्लाल की रणनीतिक सोच और तकनीकी समझ की बड़ी भूमिका मानी जाती है। उनके पास अरिस्टा नेटवर्क्स के करीब 3 प्रतिशत शेयर हैं, जिनका एक हिस्सा उन्होंने अपने परिवार के भविष्य के लिए सुरक्षित रखा है। कंपनी के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी ने उनकी नेटवर्थ को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।