अल्मोड़ा:नंदा देवी रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा का निधन, शोक में डूबा नगर

अल्मोड़ा: नंदा देवी रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष, नंदा देवी मंदिर समिति के सदस्य और भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता संतोष मिश्रा का आकस्मिक निधन…

अल्मोड़ा: नंदा देवी रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष, नंदा देवी मंदिर समिति के सदस्य और भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता संतोष मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से नगर में शोक की लहर है।

संतोष मिश्रा जाखनदेवी निवासी थे। कुछ समय पूर्व उनके पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था, और अब परिवार में एक ही वर्ष में दो बड़े दुखों ने सभी को व्यथित कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उनकी अंतिम यात्रा आज, 5 फरवरी, प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान जाखनदेवी से विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी।