समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड के लिए घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी

देहरादून। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने 21 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। जानकारी के अनुसार दिलबर सिंह रावत व सुरेश परिहार को प्रदेश उपाध्यक्ष और सुएब अहमद सिद्दीकी को प्रमुख महासचिव नियुक्त किया गया है। अतुल शर्मा व समीर आलम को महासचिव बनाया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके अतिरिक्त एसके राय को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को मुख्य प्रवक्ता, कुलदीप शर्मा व प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, महाबीर सिंह, कदम सिंह बालियान व शरद पांडेय को प्रवक्ता, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, कोमल रानी, डा. जमील अहमद, मंजू देवी, कमला देवी, विरेन्द्र कुमार, एडवोकेट सुनीता, भगत सिंह रावत, आरके कौशिक व हीरा सिंह नेगी को सचिव बनाया गया है।