सोमेश्वर में आयोजित हुई दौड़ भुला दौड़ प्रतियोगिता, सूरज रहे पहले स्थान पर

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 16 अगस्त 2021— स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमेश्वर  में दौड़ भुला दौड़ प्रतियोगिता का आयो​जन हुआ। इस प्रतियोगिता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

450196307c919ed24b423f8e9b829ea0

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 16 अगस्त 2021— स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमेश्वर  में दौड़ भुला दौड़ प्रतियोगिता का आयो​जन हुआ। इस प्रतियोगिता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैड़ा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने युवाओं की इस पहल की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। यह प्रतियोगिता 7 किमी दौड़ के रूप में रखी गई थी।

राजेन्द्र कैड़ा ने बताया कि सर्व प्रथम लोद  गोलू देवता मंदिर सोमेश्वर में झंडा रोहण के पश्चात वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सोमेश्वर से लोद गोलूदेवता  मंदिर तक 7 किमी की दौड़ लगाई। 

जिसमें प्रथम स्थान पर सूरज नेगी रहे, दूसरा स्थाना अमित राणा को मिला जबकि दीपक बोरा तीसरे स्थान पर रहे।  

प्रतिभागियों में टॉप 10 के अंतर्गत युवाओं को पुरस्कृत किया गया। 
कैड़ा ने इस प्रकार की उत्साहवर्द्धन कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई भी दी।