दिल्ली हरिद्वार हाइवे पर सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

रुड़की क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। जबकि दो लोग घायल हो गए है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

रुड़की क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। जबकि दो लोग घायल हो गए है। हादसे में मृतकों में एक कावड़ यात्री भी शामिल है। दिल्ली- हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसमें रुड़की के बेलडा गांव निवासी अमन चौधरी व अमरेश चौधरी की ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार कांवड़ यात्री सागर निवासी गांव पिंजरा, यमुना नगर, हरियाणा की मृत्यु हो गई। उसका साथी विशाल घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना रुड़की के बेलडा गांव के समीप हुई यहां एक बाइक कार से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार अमित निवासी बेहदकी सैदाबाद झबरेड़ा की मृत्यु हो गई। उसका साथी विक्की घायल हो गया।