सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अफसर पर लगा आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

हल्द्वानी: सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अफसर पर 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने सेवानिवृत्ति अफसर के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

हल्द्वानी: सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अफसर पर 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने सेवानिवृत्ति अफसर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से सेवानिवृत्ति अफसर फरार चल रहा है। अफसर पर पड़ोस में रहने वाली एक सैन्यकर्मी की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास का आरोप है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आरोप है कि बच्ची को टॉफी देने के बहाने कमरे में ले जाकर उससे छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। डरी-सहमी बच्ची ने घर में अपनी मां को सारी बातें बताई। पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शहर में एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसका पति भारतीय सेवा में सेवारत है।

वह आठ साल की बेटी के साथ यहां किराए के कमरे में रहती है। नाबालिग बच्ची शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। महिला ने बताया कि बीते दोपहर उसकी बेटी घर आंगन में खेल रही थी और वह खुद घर के काम में व्यस्त थी आरोप लगाया कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी 65 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर पर ले गया।

जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।