अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त डीआरडीओ कर्मी आनंद बल्लभ जोशी (72)का निधन हो गया है। बीते दिनों सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सेवानिवृत्ति के बाद वह परिवार के साथ रामनगर काशीपुर में हिम्मतपुर में शिफ्ट हो गए थे।
उनके बड़े पुत्र जगदीश जोशी समाचार पत्र एजेंसी संचालक रहे हैं, जबकि छोटे पुत्र प्रमोद जोशी यूपीपीसईएल में कार्यरत हैं।
जानकारी अनुसार बीेते दिनों रामनगर के ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक के पास उन्हे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार वह रोज कि तरह टहल रहे थे तभी काशीपुर से रामनगर की ओर जा रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग बुजुर्ग को अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी मौत हो गई।
उनके निधन पर तारा चंद्र बौड़ाई, नसीम अहमद, मोहित अधिकारी, संतोष बिष्ट, राजेंद्र रावत, नवीन उपाध्याय, शिवेंद्र गोस्वामी, हर्षवर्धन पांडे, प्रमोद जोशी, किशन जोशी, निर्मल उप्रेती, भुवन जोशी, डॉ पुष्कर बिष्ट, चंदन नेगी, कमलेश कनवाल, दीपक मनराल, हरीश भंडारी, अनिल सनवाल, अभिषेक साह, देवेंद्र बिष्ट, राजेन्द्र धानक, डीके जोशी, चंद्रशेखर द्विवेदी समेत अन्य ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। सभी ने घटना के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
