ऐतिहासिक होगा 2026 का गणतंत्र दिवस, ये दो वीआईपी होंगे चीफ गेस्ट

वर्ष 2026 का भारत का 77वां गणतंत्र दिवस का समारोह ऐतिहासिक होने वाला है। इस बार मुख्य अतिथि के रूप एक नहीं, बल्कि यूरोपीय संघ…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

वर्ष 2026 का भारत का 77वां गणतंत्र दिवस का समारोह ऐतिहासिक होने वाला है। इस बार मुख्य अतिथि के रूप एक नहीं, बल्कि यूरोपीय संघ (EU) के दो सबसे शक्तिशाली नेतृत्व- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा को आमंत्रित किया गया है।

यह पहला अवसर है जब भारत ने पूरे यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व को एक साथ भारत के इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बुलाया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस ऐतिहासिक पर्व के दौरान उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा चीफ गेस्ट के रूप में यहां मौजूद रहेंगे। दोनों के भारत दौरे से दोनों देशों की व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी में रणनीतिक साझेदारी ज्यादा गहरी होगी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की तरफ कहा गया है कि दोनों पक्ष समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में 8-9 दिसंबर को हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद इस समझौते की ‘मोटी रूपरेखा’ तैयार कर ली गई है।