रिश्ते हुए तार तार : यहां बेटे ने अपनी ही मां के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर बेटे ने मां के साथ हैवानियत की हदें पार कर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर बेटे ने मां के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी है। इस पापी बेटे ने अपनी ही खेत में ले जाकर मां के साथ दुष्कर्म किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जानकारी के अनुसार यह मामला 16 जनवरी 2023 का है। जहां कोतवाली देहात के एक गांव के रहने वाले 36 वर्षीय युवक ने अपनी ही 60 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म जैसी इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पीड़िता के छोटे बेटे ने 22 जनवरी को पुलिस में तहरीर दी थी।

जिसमें उसने बताया कि 16 जनवरी को उसका बड़ा भाई खेत से चारा लाने के बहाने अपनी मां को खेतों में लेकर गया था। वहां ले जाकर आरोपी ने उनकी मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान आबिद के रूप में हुई है।


इस घटना के बाद पीड़िता मां ने घर आने के बाद अपनी आपबीती बताई तो परिजनों ने आरोपी को समझाया। इस बात पर आरोपी लगातार अपनी इस घिनौनी हरकत को सही साबित करने पर लगा हुआ। वही पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी मां को पत्नी बनकर रहने के लिए धमका रहा था।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता और उसके छोटे बेटे की शिकायत के आधार पर 22 जनवरी 2023 को कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और कोर्ट में उसके खिलाफ एक आरोप पत्र दाखिल किया। अब फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के जज वरुण मोहित निगम ने इस मामले में आरोपी को दोषी माना और उसे हुए आजीवन कारावास और 51 हजार रुपये की सजा सुनाई है।