दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री आवास में जनसुनवाई हो रही थी। जनसुनवाई के दौरान आरोपी ने मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। इसके साथ उसने रेखा गुप्ता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। शुरुआती जानकारी से यह बात सामने आ रही है कि हमलावर ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा था।
हालांकि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस तरह के दावों का खंडन किया है। उन्होंने बताया की सुनवाई के दौरान उस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। आपको बता दे कि दिल्ली मुख्यमंत्री पर हमला करने वाला आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि आरोपी का एक रिश्तेदार जेल में है जिसकी रिहाई की मांग करने वह याचिका लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री के पास आया था।
फिलहाल आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और इसके साथ ही आरोपी के इरादों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। और उसे लगातार पूछताछ जारी है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपी द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि के लिए गुजरात पुलिस से भी संपर्क किया है।
