पहाड़ी राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दे कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्से में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं देहरादून टिहरी और पौड़ी जिलों में भी भारी-बड़ी के संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
वही हिमालय की तलहटी में मानसून की गतिविधियों में उत्तरी आगमन के कारण ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है जिसे देखते हुए 21 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
देहरादून में मौसम पूर्वानुमान
तापमान: अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियसऔर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बारिश की संभावना: आज दोपहर और शाम को बारिश की संभावना है, जिसमें 50% से अधिक संभावना है।
आर्द्रता: आर्द्रता 73 प्रतिशत से 91 प्रतिशत तक रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर में बारिश की संभावना है जिसमें तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम को भी बारिश की संभावना है जिससे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। रात में हल्की बारिश होगी और तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है, जिसमें तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
सावधानियां और सुरक्षा उपाय
लोगों को सलाह: मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
सड़क यातायात: भारी बारिश के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
नदियों और बरसाती नालों के पास सावधानी: भारी बारिश के कारण नदियों और बरसाती नालों में उफान आ सकता है, इसलिए इनके पास सावधानी बरतें।
उत्तराखंड में आज का मौसम बारिश की संभावना के साथ गर्म और आर्द्र रहेगा। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
