नही रहे भारतीय उद्योग के स्तंभ रतन टाटा

email image link भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और टाटा संस के मानद चेयरमैन, रतन नवल टाटा, अब हमारे बीच नहीं है। 86 वर्षीय टाटा…

भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और टाटा संस के मानद चेयरमैन, रतन नवल टाटा, अब हमारे बीच नहीं है। 86 वर्षीय टाटा ने बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वे उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और कुछ समय से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।


रतन टाटा को पिछले सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स में उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की खबरें सामने आ रही थी लेकिन अब निधन ​की बात सामने आई।उनके निधन की खबर आने के बाद से उनके प्रशंसक भावुक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


रतन टाटा केवल एक सफल उद्योगपति नहीं थे, बल्कि वे एक दानी और समाजसेवी भी थे। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता की और समाज के विकास में योगदान दिया। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद, स्वास्थ्य को लेकर कई चर्चाएं और अटकलें लगाई गईं।


अस्पताल में भर्ती होने के बाद, रतन टाटा ने एक बयान जारी करते हुए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं और “अच्छे मूड” में हैं। उन्होंने मीडिया और जनता से आग्रह किया कि वे गलत जानकारी न फैलाएं।

https://twitter.com/RNTata2000/status/1843186838787526796?t=SP-GpU-tAXn1bwKnsi9VJg&s=19