अल्मोड़ा,15 नवंबर 2025
जीआईसी कमलेश्वर की कक्षा 11 की छात्रा राशि भारती ने ब्लॉक स्तरीय संस्कृत श्लोकोचारण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर स्कूल और इलाके का मान बढ़ा दिया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, लेकिन राशि ने अपने सही उच्चारण, भाव से भरे प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वास के दम पर निर्णायक मंडल को इतना प्रभावित किया कि सीधे पहला स्थान अपने नाम कर लिया।
इस जीत की खबर मिलते ही स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। संरक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल, एसएमसी अध्यक्षा गीता भाकुनी, पीटीए अध्यक्ष आनन्द सिंह डंगवाल, अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में मौजूद उनकी माता पना देवी, सभी अभिभावक, अध्यापक और कर्मचारी संगीता पंत, रेणुका जोशी, सवित जनौटी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. इन्द्रा बिष्ट, गणेश जोशी, मोहन चन्द्र भट्ट, प्रेमा कैड़ा, ललिता रौतेला, शर्मिला, निर्मला लोहुमी, नरेन्द्र सिंह बनकोटी, मनोज कुमार पाठक, विशाखा रानी—सभी ने राशि को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ऑफिस स्टाफ चन्द्र शेखर, मोहित प्रभात, मनोज जोशी, राम लाल, गोविन्दी और कंप्यूटर टीचर अंजना नेगी ने भी खुशी जाहिर की। प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल ने कहा कि राशि भारती की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने डॉ. इन्द्रा बिष्ट और ललिता रौतेला के मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया।
