रत्नेश्वर मंदिर में बही आस्था की बयार, सुंदरकांड के बाद लगाया माघी खिचड़ी का भोग, सैकड़ों लोगों ने लिया प्रसाद

यहां देखें वीडियो अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के रत्नेश्वर मंदिर में रविवार को सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर माघी खिचड़ी का आयोजन भी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

यहां देखें वीडियो

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के रत्नेश्वर मंदिर में रविवार को सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर माघी खिचड़ी का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद सुंदरकांड का आयोजन ​हुआ। इसके बाद भगवान को खीर व खिचड़ी का भोग लगाने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। पूजा अर्चना और भंडारे में सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, शास्त्री राजेश जोशी, राजेश साह, अनिल सनवाल, विनोद वैष्णव, प्रतेश पांडे, मनोज सिंह पंवार, परितोश जोशी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, प्रकाश सिंह रावत, मनीश जोशी, दीपक साह, अजय वर्मा, दीपा गोस्वामी,सुशीला जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
ratne 1
ratne 2