हुक्का क्लब की रामलीला: धनुष यज्ञ देखने उमड़ी भीड़

Ramlila of Hookah Club: Crowd gathered to watch Dhanush Yagya अल्मोड़ा:: श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2024 के तृतीय दिवस पर…

Ramlila of Hookah Club: Crowd gathered to watch Dhanush Yagya

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा:: श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2024 के तृतीय दिवस पर राम विवाह व लक्ष्मण परशुराम संवाद के दृश्य का मंचन किया गया।


तीसरे दिन लीला देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ , धनुष यज्ञ के दौरान देश विदेश से आये राजाओं राजाओं ने जहां आए दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया, वहीं बंदीजन जनक आदि के पात्रों से दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया।


लक्ष्मण परशुराम संवाद के दौरान लक्ष्मण के किरदार के दर्शकों में उत्साह पैदा कर दिया।
मुख्य अतिथि रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि हम सभी को राम के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए जिससे हमारा जीवन भी सरल व सच्चा हो सके उन्होंने कहा कि राम के जीवन को अपने जीवन में उतरना है सच्ची राम भक्ति होगी ।

उन्होंने श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब को बधाई दीजिए यह संस्था लगातार अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए कार्य कर रही है।
इस दौरान वॉलीवुड गायिका शिखा जोशी, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, वंदना वर्मा,बिना नयाल, रेखा रौतेला,जया साह,आनंद भोज, दीपक नायक, नीरज थापा को भी सम्मानित किया गया, इस दौरान मनोज साह, विनीत बिष्ट, हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर काण्डपाल, नारायण बिष्ट, अभय साह, रोहित साह,भारत गोस्वामी, ललित मोहन साह, सुबोध नयाल,विजय चौहान,विनोद थापा, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कँचन बिष्ट, दीपक वर्मा, भाष्कर साह, विवेक वर्मा,अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी, बरखा त्रिपाठी, रवीना, श्रेष्ठा रैकुनी, आरोही बजेठा, ईशा रस्तोगी,सुमित साह, संजय साह,सुंदर जनोटी,कमल वर्मा,संजय वर्मा टैनी, अजय चौहान,मीनाक्षी साह,मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी,डॉ ललित चन्द्र जोशी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।