व्यापार मंडल दन्या इकाई के अध्यक्ष‌ बने पूरन, गोविंद सचिव चुने गए

Puran became the president of Trade Board Danya unit, Govind was elected secretary अल्मोड़ा, 22 जुलाई 2024- जिला व्यापार मंडल की दन्या इकाई का सर्व…

Puran became the president of Trade Board Danya unit, Govind was elected secretary

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 22 जुलाई 2024- जिला व्यापार मंडल की दन्या इकाई का सर्व सम्मति से गठन किया गया।
इसमें पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और गोविंद जोशी सचिव चुने गए।


व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह की संस्तुति से जिला उपाध्यक्ष हरीश दरमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पूरन सिंह बिष्ट को दन्या इकाई का अध्यक्ष चुना गया, उपाध्यक्ष शंकर सिंह व हरीश जोशी, सचिव गोविंद जोशी, उपसचिव हरीश मलारा और कोषाध्यक्ष ज्ञानेश पंत चुने गए।


बैठक में नव नियुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने बंद और जीर्ण शीर्ण पड़े हुए गेस्ट हाउस के पुन निर्माण और व्यापारियों को होने वाली परेशानियों को शीघ्र अति शीघ्र हल करने की बात कही।


बैठक में त्रिलोक सिंह, कुशाल सिंह, विवेक पांडे, हेम पंत, किशोर चंद्र, आनंद भट्ट, भुवन भट्ट, रोहित पंत, डीके जोशी, कैलाश पांडे, ईश्वर सिंह, ब्रज भूषण, राजन पांडे, हरीश पांडे, विनोद कुमार दीपक नेगी, गोपाल भट्ट आदि व्यापारी उपस्थित थे, जिला व्यापार मंडल परिवार ने नव नियुक्त व्यापार मंडल इकाई को बधाई और शुभकामनाएं दी है