अल्मोड़ा, 15 नवंबर 2025
राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में आज शिक्षक–अभिभावक संघ (PTA) का गठन स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की मौजूदगी में पूरा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल के स्वागत उद्बोधन से हुई।
इस दौरान विद्यालय के संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि PTA स्कूल और अभिभावकों के बीच संवाद मजबूत करने, बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को समझने और समाधान खोजने का अहम मंच है। उन्होंने सहयोग की जरूरत पर खास जोर दिया। बैठक में अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे। सभी की सहमति से पिछली कार्यकारिणी में मामूली बदलाव करते हुए इस वर्ष भी उसका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।
नवगठित कार्यकारिणी के लिए आनंद सिंह डंगवाल को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (पदेन) पद पर खजान चंद्र कांडपाल, सचिव (पदेन) पर रेणुका जोशी उपसचिव पद के लिए धीर सिंह डंगवाल ,कोषाध्यक्ष के लिए पना देवी को चुना गया। जबकि गीता देवी, गीता देवी , निर्मला लोहुमी, ललिता रौतेला सदस्य चुने गए।
कार्यक्रम का संचालन संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष गीता भाकुनी, प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल, रेणुका जोशी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. चंद्र प्रकाश बिष्ट, प्रेमा कैड़ा, निर्मला लोहुमी, नरेंद्र सिंह बनकोटी, विशाखा रानी सहित ऑफिस स्टाफ मनोज जोशी और राम लाल मौजूद रहे।
