प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुबिन नौटियाल का गाया भजन किया शेयर , तारीफ कर कही यह बात

अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हुए है। इसको लेकर पूरा देश रामभक्ति में डूबा हुआ है। इस बीच…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हुए है। इसको लेकर पूरा देश रामभक्ति में डूबा हुआ है। इस बीच गायक जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया भजन “मेरे घर राम आए है” को खूब सुना जा रहा है।

इस भजन में उनके साथ पायल देव की भी आवाज है इसके बोल गीतकार मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह गाना खूब पसंद आया है। गीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इस गीत की प्रशंसा की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस भजन की तारीफ करते हुए लिखा कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अयोध्या के साथ साथ पूरा देश राम भक्ति में डूबा हुआ है। लिखा कि राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल , पायल देव और मनोज मुंतशिर का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है…..इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भजन का लिंक भी शेयर किया है।