प्रधानमंत्री मोदी की मां का निधन, भाइयों संग दी मुखाग्नि

गुजरात। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का आज सुबह तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया है। हीराबेन की उम्र 100…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

गुजरात। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का आज सुबह तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया है। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बताते चलें कि हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित देश विदेश की सभी बड़ी हस्तियों और आम जनता ने हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।