राष्ट्रपति मुर्मु ने कैंची धाम में किए दर्शन, देश की खुशहाली की करी कामना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को अपने दो दिवसीय कुमाऊं प्रवास के तहत सुबह कैंची धाम पहुंचीं। उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर में विधिविधान…

1002113434 1024x649 1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को अपने दो दिवसीय कुमाऊं प्रवास के तहत सुबह कैंची धाम पहुंचीं। उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना कर देश की सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। उनके आगमन के समय मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति के दर्शन के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था। दर्शन पूर्ण होने के बाद मंदिर को दोबारा भक्तों के लिए खोल दिया गया जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

कैंची धाम में दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मु कुमाऊं विश्वविद्यालय के बीसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए नैनीताल पहुंचीं। जहां वे मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान करेंगी। समारोह के लिए विश्वविद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आयुक्त आईजी डीएम एसएसपी सहित केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई है और प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली थीं।